Mau News: 105 आयकरदाता विधवा भी ले रही थीं पेंशन, शासन ने रोकी
मऊ, अगस्त 18 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में 105 आयकरदाता विधवा महिलाएं विधवा पेंशन ले रही थीं। शासन के संज्ञान में आने पर इनकी पेंशन रोक दी गई है। लाभार्थियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजी गई है। नोटिस का जवाब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनपद में वर्तमान में 36611 निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। इनमें से कुछ लाभार्थियों के खाते में चालू वित्तीय वर्ष की पेंशन भेजी जा चुकी हैं, जबकि शेष लाभार्थियों की पेंशन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। हर माह 1000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। आयकर विभाग से प्राप्त डाटा के मिलान और सत्यापन में 105 महिलाएं आयकरदाता पाई गई हैं। आयकर विभाग द्वारा आधार से जुड़े डाटा के आधार पर अपात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। सूची मिलने के बाद जिला प्रोबेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.