मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: पहसा, (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। अग्नि शमन विभाग और हलधरपुर थाने की पुलिस टीम ने रविवार को शाहपुर मोड़ स्थित किराना और वस्त्रालय भंडार केन्द्र के स्टोर रूम से भारी मात्रा में अवैध पटाखा समेत विस्फोटक सामग्री बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान पुलिस टीम के सदस्यों ने 10 लाख रुपये से अधिक का पटाखा समेत विस्फोटक सामग्री बरामद किया। दबिश के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस टीम हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री बरामदगी के बाद पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा को रविवार को मुखबिर से सूचना मिला कि हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर मोड़ स्थित किराना और वस्त्रालय भंडार केन्द्र के स्...