Mau News: 1.75 लाख का अवैध पटाखा बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ, अक्टूबर 30 -- Mau News: मऊ। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध/अपरधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर हलधरपुर थाने की पुलिस ने 1.75 लाख का अवैध पटाखा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर थाना हलधरपुर पुलिस टीम ग्राम पहसा में अभियुक्त यशवंत सिंह के घर पहुंची। तलाशी के दौरान घर में रखे 04 बोरी और 04 कार्टून अवैध पटाखा बरादम हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 1,75,000 रूपये आंकी गई। पुलिस ने अवैध पटाखा को जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेजा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: 14 बोरियों में रखा 323 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.