Mau News: 1.13 लाख कीमती सात मोबाइल बरामद कर धारक को सौंपा
मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की पुलिस ने गुम हुए सात मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये थीं। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र के लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। मोबाइल फोन खोने के बाद लोगों ने पुलिस से बरामद कराने की अपील की थी। शिकायतकर्ताओं ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की खोजबीन की और सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब एक लाख 13 हजार रुपये है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी निगरानी के माध्यम से मोबाइलों को ढूंढ निकाला। उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी इसी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.