Mau News: 1.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी किया निरीक्षण
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर विकास मंत्री एके शर्मा की पहल के बाद नगर के वार्ड संख्या 22 स्थित मोहल्ला इमिलिया में लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से पालिका की निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी भवन का बुधवार को अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अवर अभियंता (सिविल) को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का आवश्यक निर्देश दिया। इस संदर्भ में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण से नगर क्षेत्र के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा अन्य पाठकों को आधुनिक तकनीक से युक्त अध्ययन की सुविधायें स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.