मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। 'जब मां होती है तो रोटी नहीं होती, जब रोटी होती है तो मां नहीं होती।' गरीबी की बेबसी और मां-बेटे के अटूट प्रेम को बयां करने वाले इस संवाद ने शनिवार की रात गोंठा रामलीला रंगमंच पर मौजूद दर्शकों की आंखें नम कर दीं। रामराज्याभिषेक के अवसर पर गोंठा रामलीला समिति के स्थानीय कलाकारों ने 'गरीब की रोटी' नाटक का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय और मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी। नाटक में माझी नाम का एक गरीब व्यक्ति अपने परिवार के साथ जिंदगी की मुश्किलों से जूझता है। उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार रहती है और परिवार दाने-दाने को मोहताज होता है। यह भी पढ़ें- Mau News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या के सिंहासन पर विराजे श्रीराम माझी का बेटा चंदन एक सेठ के यहां नौक...