Mau News: 'घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ'
मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, पढ़ी लिखी नारी घर-घर की उजियारी, नारे के साथ नगर शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट स्कूल मुंशीपुरा बालक के बच्चों और शिक्षकों के साथ स्कूल चलो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। नगर शिक्षा अधिकारी ने पांच बच्चों का नामांकन भी कराया। शुक्रवार को नगर के पशु हास्पिटल कालोनी स्थित मुंशीपुरा कंपोजिट स्कूल से आजमगढ़ मोड़, हाईिडल कालोनी होते हुए स्कूल चलो रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों ने स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी राजितलाल रत्नाकर ने कहा कि शिक्षकों के साथ अभिभावकों का दायित्व है कि सरकारी विद्यालयों में दी जा रही नि:शुल्क शिक्षा का लाभ उठावें और अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजें। अब उत्तर प्रदेश सरकार के साथ प्राथमिक विद्यालयों में एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.