मऊ, सितम्बर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठे दिन बुधवार को जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर श्रीकृष्ण छठिहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्रीकृष्ण के छठीहार पर भंडारा का हुआ आयोजनछठिहार के संस्मरण शहर के भीटी में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के साथ ही भगवान शिव और पार्वती की झांकी प्रस्तुत की। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने 'गोकुल में बजत है बधाइयां, नंद के घर जन्मे कन्हैया' सहित अन्य सोहर गीत गाए। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं बनिया पर स्थित राम जानकी मंदिर पर बुधवार रात्रि भग...