मऊ, अगस्त 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले के सभी शिवालयों में सावन माह के 27वें दिन मंत्रोच्चारण, पाठ-चालीसा तो कहीं ओम नमः शिवाय का अखंड जाप से भक्तिमय माहौल बना रहा। मंगलवार को प्राचीन सहित सिद्ध देवालयों में भोर से आस्थावानों की कतार लगी रही। गौरीशंकर मंदिर, रजेतेश्वर महादेव मंदिर, झारखंड शिव मंदिर, शिवपुर पांती मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शिवजी का अभिषेक, जलाभिषेक हुआ। वहीं भक्तों ने होम-हवन पूजन कर भगवान भोले शंकर से आशीर्वाद लिया। ढोल-ताशे, शंख ध्वनि, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच महाआरती हुई। फिर हर-हर, बम-बम के जयकारे लगे। बड़ी संख्या में भक्तों ने बेल्वपत्र, फल-फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि मांगी। वहीं शाम को जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। मंगलवार को मादी स्थित शिव मंदिर पर भजन 'भोले भण्डारी, सुन लो अरज हमारी, आए द्वारे तुम्हारे' ग...