मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अभिलेखीय सत्यापन प्रक्रिया का सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न कराई जाए। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा पक्षपात की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के पंजीकरण, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा के संचालन, चिकित्सा सहायता, पेयजल, प्रतीक्षालय एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: होम...