मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत के मामले में प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री दानिश आजाद अंसारी भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के साथ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। तीन युवकों की असमय मौत से परिवारों पर टूटे दुख पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से ...