Mau News: हवन-पूजन के साथ मना संत गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव
मऊ, सितम्बर 20 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को श्रीश्री 1008 संत गणिनाथ महाराज जी का जन्मोत्सव हवन-पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संत गणिनाथ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा- अर्चना की। प्रसिद्ध विद्वान शशांक त्रिपाठी उर्फ चंकी बाबा ने विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से महाविद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। मद्धेशिया-कांदू वैश्य समाज की ओर से आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से श्रद्धालु पहुंचे। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: गोंठा के हनुमानगढ़ी मंदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.