Mau News: हरियाली तीज में महिलाओं के गीतों ने मोहा मन
मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ। सिंधी समाज राघव पट्टी भीटी के तत्वावधान में रविवार को हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण परिवेश की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजित कार्यक्रम में झूला, कजरी तथा मेहंदी का में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कजरी की पारंपरिक गीत ने सभी का मन मोह लिया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया समाज में ऐसे लोगों को हरियाली तीज के कार्यक्रम में अवसर दिया जाए जो लोग किसी कारण से प्रतिभाग नहीं कर पाती। कार्यक्रम में अनीता, सपना, रंजना ,शोभा, वंदना, हेमा, रंजू ,डॉक्टर सरिता, सुनीता, रानी और अंजलि आदि उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.