Mau News: हनुमान जयंती पर होगा अखंड रामायण पाठ
मऊ, नवम्बर 4 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में छह नवम्बर से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर सेवा समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, छह नवंबर शुक्रवार को मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। इसके अगले दिन सात नवंबर शनिवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति की जाएगी। समिति ने सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.