Mau News: हनुमानगढ़ी के मेले में राम-रावण युद्ध का मंचन देख रोमांचित हुए दर्शक
मऊ, नवम्बर 2 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चकऊथ स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में राम-रावण युद्ध का मंचन देखने आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ मेले का आनंद लिया। इस दौरान रामलीला के प्रसंग के तहत राम रावण युद्ध का जीवंत मंचन किया गया। दोनों पक्षों के बीच हुए भीषण युद्ध के दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। मेले में बच्चों, महिलाओं और युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। मेले के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र राय, समाजसेवी अजय राय, धनंजय विश्वकर्मा, सुरेंद्र चौबे, सुरेंद्र यादव, गुड्डू राय, बृजेश राय, नंदलाल गोंड, राजू विश्वकर्मा और धर्मू यादव सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.