Mau News: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल
मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मड़ैया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बीबीपुर निवासी प्रमोद कुमार, रीना और रीना की बेटी अंशु के रूप में हुई है। प्रमोद बाइक चला रहा था और रीना व अंशु उनके साथ बैठी थीं। तीनों दवा लेने के लिए बाइक से कोइरियापार जा रहे थे। टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.