Mau News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार सवार की उपचार के दौरान मौत
मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत 19 जुलाई को हुए बाइक हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 47 वर्षीय रमाकांत यादव निवासी पाउस गोठा थाना दोहरीघाट के रूप में की गई। बताते चलें कि विगत 19 जुलाई को रमाकांत यादव अपनी बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के मकरी तिराहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, इसमें वह वे गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें पहले जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुहम्मदाबाद गोहना के थानाध्यक्ष कमलकांत वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हुई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.