मऊ, सितम्बर 20 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर बेलौली से सोनाडीह-दोथ बलिया को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बारिश के पानी में डूब गया है। करीब 20 मीटर से अधिक लंबाई में सड़क पर घुटने भर पानी भरा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। जलजमाव वाला हिस्सा बलिया जिले की सीमा में है, लेकिन दोनों जिलों के सैकड़ों ग्रामीण रोज इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क के दोनों तरफ ऊंची झाड़ियों और झुरमुट के कारण खतरा और बढ़ गया है। बाइक सवारों को पानी में धक्का देकर निकलना पड़ रहा है, वहीं पैदल चलना भी दूभर है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर जनप्रतिनिधियों से सड़क के इस डूबे हिस्से को ऊंचा कराने की मांग की है। अजय कुमार, उमेश, श्रीराम आदि का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...