Mau News: सड़क निर्माण में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के ग्रामसभा पलिया में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बनाई जा रही 800 मीटर लंबी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क बनने के साथ ही टूटने लगी है। उन्होंने बताया कि सड़क की मोटाई में भारी अनियमितता है। नियमों को दरकिनार कर कहीं इसकी मोटाई केवल तीन इंच तो कहीं चार इंच ही रखी गई है। जबकि छ: इच चाहिए। निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे सड़क अभी से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने बिना किसी तकनीकी देखरेख के गैर-जिम्मेदाराना तरीके से सड़क डालने का भी आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.