Mau News: सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत से कोहराम
मऊ, जुलाई 6 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव में सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय जुबेर की दो माह पहले ही घोसी क्षेत्र में शादी हुई थी। वह सऊदी अरब में नौकरी करता था और विवाह के लिए करीब तीन माह पहले अपने घर आए था। रविवार की सुबह वह अपने पुराने मकान से लगभग 500 मीटर दूर निर्माणाधीन नए मकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक रोड के किनारे स्थित गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: एनएच पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत आस-पास के लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.