Mau News: स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक
मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद मऊ की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर स्थित संगठन के शिविर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित स्वदेशी व्यापारी कुंभ में जनपद से अधिकाधिक संख्या में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक का उद्देश्य बैठक में संगठन से जुड़ने वाले नए सदस्यों अजय सर्राफ, सूर्यांश सर्राफ, शफीक अहमद, वीरेंद्र कुमार, अतुल गुप्ता, शाहिद आदि का उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए संघर्षरत है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.