मऊ, अगस्त 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जनपद स्तरीय हॉकी (14 वर्षीय बालक वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ए ने स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ बी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राघवेन्द्र राय शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ए एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ बी के बीच खेला गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हैंडबॉल में भभुआ ने मोहनियां की टीम को हराया रोमांच...