Mau News: स्थायी लोक अदालत की सदस्य बनीं स्नेहलता, जिला न्यायाधीश ने दिलाया पदभार
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्थायी लोक अदालत, मऊ की सदस्य के रूप में स्नेहलता त्रिपाठी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव एवं स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरालाल ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। उनके सदस्य बनने से स्थायी लोक अदालत की न्यायपीठ को नई मजबूती मिलेगी। स्नेहलता त्रिपाठी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर उन्होंने समाज सुधार एवं जनकल्याण की दिशा में कई सार्थक प्रयास किए हैं। अब वह स्थायी लोक अदालत की न्यायपीठ के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का सुलभ और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Mau News: स्थायी लोक अदालत की सदस्य बनीं स्नेहलता त्रिपाठी पदभार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.