Mau News: स्थापना दिवस पर मऊ को अपनों ने ही भुलाया, न प्रशासन जागा न जनप्रतिनिधियों ने दिखाई पहल
मऊ, नवम्बर 19 -- Mau News: मऊ। जिस दिन मऊ को स्वतंत्र जनपद के रूप में पहचान मिली, उस ऐतिहासिक दिन को ही जिले के जिम्मेदारों ने भुला दिया। 19 नवंबर को जनपद के 38वें स्थापना दिवस पर न जिला प्रशासन को इसकी सुध आई और न पुलिस प्रशासन ने कोई पहल की। न्यायिक अधिकारियों की ओर से भी कोई आयोजन नहीं हुआ। सियासी दलों की स्थिति भी इससे अलग नहीं रही। भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत किसी भी राजनीतिक दल ने जनपद के स्थापना दिवस को याद करने की जरूरत नहीं समझी। जिस ऐतिहासिक तारीख पर कभी मऊ की धरती कल्पनाथ राय के जयकारों से गूंज उठी थी, उसी तारीख पर इस बार जिले में कहीं कोई उत्सव, आयोजन या सार्वजनिक कार्यक्रम नजर नहीं आया। दरअसल, मऊ को अलग जनपद बनाने का सपना पूर्व केंद्रीय मंत्री, घोसी के तत्कालीन सांसद और विकास पुरुष के नाम से सुविख्यात स्व. कल्पनाथ राय के अथक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.