मऊ, अगस्त 29 -- Mau News: पहसा,हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र कोपागंज के प्राथमिक विद्यालय बुढावे पर शनिवार को एक भी शिक्षक नहीं पहुंचे, जिससे बच्चे परिसर में खेलते मिले। हालांकि प्रधानाध्यापक और एक शिक्षामित्र के प्रशिक्षण में जाने की बात सामने आई। जबकि एक सहायक अध्यापिका मातृ अवकाश पर थी। वहीं एक शिक्षामित्र और दो शिक्षकों ने बिना बताए छुट्टी मार दी। जिससे नौ बजे तक बिना शिक्षकों के स्कूल रहा।

शिक्षकों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई बीईओ कोपागंज ने कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। शिक्षकों को नोटिस जारी की जा रहीं, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोपागंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुढावे पर कुल 100 से अधिक बच्चों का नामांकन है। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक, दो शिक्षामित्रों समेत कुल छह शिक्...