मऊ, जुलाई 1 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ बुधवार को परदहां ब्लाक के इंदरपुर इमिलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी परदहा प्रभावती ने से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों व अध्यापकों ने रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली गांव के गली कस्बों से होते हुए लोगों के घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में नाम लिखवाने के साथ ही उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय परिवार से नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों की नियमित उप...