मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, वाहनों की फिटनेस तथा वाहन चालकों एवं परिचालकों के सत्यापन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा से स्कूली बच्चों के परिवहन पर रोक सुनिश्चित की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन, वाहन स्वामी एवं चालक की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक अभिलेखों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: स्...