Mau News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के विद्यालय प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विद्यालय वाहन चालकों के आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाए तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के विपरीत किसी भी वाहन का उपयोग न किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि बिना परमिट वाले वाहनों तथा ई-रिक्शा के माध्यम से बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने की अनुमति किसी भी दशा में न दी जाए। वाहनों में निर्धारित सीट क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.