मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर के बड़ागांव राजभर बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर मध्य रात्रि में घर में सो रही महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। नगर के बड़ागांव राजभर बस्ती निवासिनी इंदु देवी शुक्रवार की रात अपने घर के कमरे में सो रही थी। रात करीब पौने एक बजे गांव के ही विजय, संजय, सुरजन एवं हरिश्चंद्र सहित कुछ अज्ञात लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए और गाली देते हुए मारपीट कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। महिला के परिजनों ने बताया कि इसके पूर्व भी कई बार ऐसी घटना की जा चुकी है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ...