मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र अंतर्गत सोहराबपुर गांव में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक परिवार का रिहायशी कच्चा मकान पूरी तरह धराशाई हो गया। इससे पीड़ित परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कागजों में दौड़ रही आवास योजना, तिरपाल के सहारे जिंदगीबारिश का प्रभाव विगत बुधवार की देर रात लगातार हो रही बारिश के चलते मकान का एक हिस्सा अचानक गिर गया था। हादसे में मकान मालिक जीवित राम घायल हो गए थे। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, चारपाई ,पंखा, साइकिल, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान मलबे...