मऊ, अक्टूबर 15 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम ने सोनी धापा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को महिलाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम, रैली और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल की छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, शिक्षा के महत्व को समझने और विभिन्न कौशल विकसित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: मिशन शक्ति में कइयाँ की छ...