मऊ, नवम्बर 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दीवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए नगर के सोनीधापा मैदान में इस बार 70 अस्थाई दुकानें लगेंगी। इसके लिए गुरुवार की देर शाम प्रशासन की मौजूदगी में लॉटरी के जरिए दुकानदारों का चयन किया गया। अस्थाई लाइसेंस के लिए कुल 126 आवेदन आए थे, जिनमें से 70 आवेदकों को दुकान लगाने की अनुमति मिली। पिछले साल 100 दुकानदारों को लाइसेंस दिया गया था। इस बार 30 दुकानें कम कर दी गई हैं।अस्थाई पटाखा दुकानों के लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की गई। सात और आठ नवंबर को चयनित दुकानदार सोनीधापा मैदान में अपनी दुकानें लगाएंगे। लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतते हुए सभी 126 आवेदनों में से 70 का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Almora News: दीपावली के लिए दो स्थानों में सजा पटाखा बाजार सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने बताया कि ...