Mau News: सेवा सेतु शिविर में लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र
मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रक प्रदान किए। यह भी पढ़ें- जरीडीह में भाजपा ने लगाया सेवा सेतु लाभार्थी शिविरकार्यक्रम का अवलोकन इसके पश्चात उन्होंने परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना एवं सेवा स्टालों का अवलोकन किया। जिलाध्यक्ष ने जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों का हाल-चाल पूछा तथा उन्हें फल वितरित किए। कहा कि इस अभियान की मूल मंशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.