मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे 180 मरीजों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर रोग के अनुसार उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं। वहीं, क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आहार की डलिया भेंट की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डा. अहमद फैजान, अभिनव कुमार और डॉ. शोभित ने मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और खानपान में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में क्षेत्र के फरसरा खुर्द, फरसरा बुजुर्ग, सियरही, पनइल, गोंठा, तारनपुर समेत विभिन्न आंगनबाड़ी...