Mau News: सेवा संकल्प अभियान में लगा मेडिकल कैंप, मरीजों की हुई जांच
मऊ, अक्टूबर 2 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांधी जयंती के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी। मेडिकल कैंप का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मऊ के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.