Mau News: सेवा संकल्प अभियान : विकास खंडों में आयोजित हुई जन चौपाल
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के समस्त विकास खंडों में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर यथासंभव मौके पर ही निस्तारित किया गया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.