मऊ, अक्टूबर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में 15 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 66 ट्राइसाइकिल, 66 जोड़ी बैसाखी, 38 एमआर किट, 22 व्हील चेयर, 15 स्मार्टकेन, 28 कान की मशीन तथा 18 लेप्रोसी किट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उन्हें दैनिक ...