Mau News: सेवा संकल्प:जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद के सभी ब्लॉकों में बहुउद्देशीय कार्यक्रम एवं जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की सहभागिता रही तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन को दी गई। शिविर के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.