Mau News: सेवा योजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेला 29 को
मऊ, जुलाई 25 -- Mau News: मऊ। जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ के तत्वावधान में 29 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पांडेय ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न होगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील किया कि वे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से पूर्व रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.