Mau News: सेवानिवृत्त निर्माण लिपिक धर्मेंन्द्र कुमार को दी गई विदाई
मऊ, अक्टूबर 2 -- Mau News: मऊ। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर पालिका के बैठक कक्ष में विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी एवं वरिष्ठ पालिकाधिकारियों व उनके कार्यालय सहयोगियों के बीच उन्हें अंगवस्त्र, पवित्र धार्मिक पुस्तक भगवत गीता भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित करते विदाई दी। पालिका के सभी कर्मियों ने भी उन्हें माला पहना कर उनके प्रति अपने स्नेह एवं आदर का प्रदर्शन दिया। राजेश श्रीवास्तव ने विदाई समारोह का संचालन किया। इस अवसर पर लेखाकार त्रिलोकनाथ मिश्रा, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर समेत सम्बन्धित विभागाध्यक्ष एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.