मऊ, जुलाई 14 -- Mau News: सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुर चौराहे पर नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी बहुत कम दिखाई देती है, जिसके कारण आए दिन छोटे-छोटे विवाद और कहासुनी की घटनाएं होती रहती हैं। इस संबंध में समाजसेवी अजय राय और आरबी त्रिपाठी ने बताया कि सूरजपुर चौराहा क्षेत्र का प्रमुख बाजार और आवागमन का केंद्र है। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चौराहे पर नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील समय में पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मिरचईया चौक पर ई-रिक्शों के जमावड़े से परेशानी ताकि विवाद की घटना...