मऊ, नवम्बर 15 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। एसआईआर पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मधुबन विधानसभा क्षेत्र के जजौली में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने की। विधायक ने एसआईआर पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम कट गया है वह फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा लें। बताया कि 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक एसआईआर पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और अपात्र का नाम सूची में न रहे। विधायक ने कहा कि मधुबन विधानसभा से लगभग 30 हजार पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कट गया है। यह बहुत बड़ी संख्या है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गां...