मऊ, अक्टूबर 16 -- Mau News: घोसी (मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। पारिवारिक विवादों को सुलझाकर रिश्तों में फिर से विश्वास बहाल करने की दिशा में घोसी पुलिस ने सराहनीय पहल की। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से विवादों का सफल निस्तारण कराने वाले परिवारों के अभिभावकों और परिजनों को कोतवाली में बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस ने उनसे बातचीत कर सुलह के बाद पारिवारिक संबंधों में आए बदलावों का फीडबैक भी लिया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देशन में क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी और प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वायड की मौजूदगी में परिवारों को आपसी संवाद, समझदारी और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Balr...