Mau News: सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव ने जताई शोक संवेदना
मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: दोहरीघाट। ब्लॉक प्रमुख दोहरीघाट प्रदीप कुमार राय राजू के बाबा स्व रामद्या राय के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को निधन की सूचना पाकर सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने फरसरा खुर्द निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने उनके पुत्र सौरभ राय छांगुर, गौरव राय सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अरविंद राजभर ने स्व. रामद्या राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि फागू सिंह, संदीप राय रिंकल, कल्पनाथ राय, सुरेंद्र राय, महेंद्र राय, रमेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.