मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जून के बाद जुलाई का महीनें में भी गर्मी के तेवर और तल्ख है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन भीषण गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। हालांकि इससे पहले सुबह मौसम में कुछ परिवर्तन दिखाई दिया। ठंडी हवा के चलने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ हदतक राहत मिली। को सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखी। लेकिन दोपहर बाद धूप के तेवर और ज्यादा तल्ख हो गए। धूप के साथ चलीं हवा लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं दे सकी। जिसके चलते दिनभर लोग गर्मी से जूझते रहे। दोपहर के समय में सूरज की तपिश के चलते ज्यादातर लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए...