मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: घोसी(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के छठवें दिन सीता हरण और जटायु वध की लीला का सजीव मंचन किया गया। माता सीता की रक्षा के लिए जटायु के अदम्य साहस और बलिदान को देख दर्शक भावुक हो उठे। इस दौरान रामलीला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। घोसी नगर पंचायत के रामलीला मैदान में मंचन के दौरान सूर्पणखा की नाक कटने से क्रोधित रावण ने श्रीराम से बदला लेने के लिए मामा मारीच की मदद से माता सीता के हरण की योजना बनाई। मारीच ने स्वर्ण मृग का रूप धारण कर श्रीराम को कुटिया से दूर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Balia News: श्रीराम-लक्ष्मण के रुदन क्रंदन से नम हुई दर्शकों की आंख इसके बाद साधु का वेश धारण कर पहुंचे रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। सीता को बचाने के लिए जटायु ने रावण से युद्ध किया, लेकिन उसके प...