Mau News: सीताहरण और जटायु वध का सजीव मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मऊ, नवम्बर 2 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के विशुनपुरा कुरंगा में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में रविवार की रात सीताहरण और जटायु वध सहित विभिन्न प्रसंगों का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। लीला के दौरान रावण के छल, सीता की व्याकुलता और जटायु के साहसपूर्ण संघर्ष का दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे। बहन सूर्पणखा की नाक-कान काटे जाने से क्रोधित रावण ने सीता हरण की योजना बनाई। उसने मारीच को सोने का मृग बनकर पंचवटी जाने को कहा। मारीच के समझाने के बावजूद अहंकारी रावण अपनी जिद पर अड़ा रहा। स्वर्ण मृग को देखकर माता सीता मोहित हो गईं और उन्होंने श्रीराम से उसे लाने का आग्रह किया। श्रीराम मृग के पीछे चले गए। मारीच ने छलपूर्वक श्रीराम की आवाज में लक्ष्मण को पुकारा। इससे चिंतित सीता के आग्रह पर लक्ष्मण कुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.