मऊ, सितम्बर 17 -- Mau News: मधुबन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव के अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार पांडेय के साथ भाजपा नेताओं ने मरीजों को फल और मिष्ठान का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम के दीर्घायु होने के साथ ही मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। आज उनके जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरित कर हम सेवा का संकल्प ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- रक्तदान करने के साथ मरीजों को बांटे फल स्वच्छता अभियान मऊ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प...