मऊ, सितम्बर 12 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिया बस्ती में शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी के निर्देशन में फार्मर रजिस्ट्री एवं अंश निर्धारण को लेकर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल को निर्देशित करते हुए गांव के किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिया। किसानों को बताया कि आप सभी लोग फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवा लें, जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। किसान अपने राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल से मिलकर सभी दस्तावेजों को सही करा ले। इस मौके पर उपस्थित गांव के लोगों को इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत अजय बहादुर सिंह, सतपाल सिंह आदि विभाग के लोग उपस्थित रहे...