Mau News: साढ़े तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगी सरयू नदी
मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ो और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर साढ़े तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। महज 24 घंटे में नदी का जलस्तर 80 सेमी बढ़ गया है। इस समय जलस्तर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 40 सेमी नीचे बह रहा है। लेकिन जिस हिसाब से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी अब फिर से बंधों के करीब पहुंचने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी हालात पूरी तरह सामान्य है, कहीं भी कोई खतरा नहीं है। दोहरीघाट कस्बे के गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर 68.70 मीटर पर था। जो रविवार को बढ़कर 69.50 मीटर पर पहुंच गया। लगातार हो रही बारिश और तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.